लोहरदगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को टाइनी टास्क विद्यालय परिसर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यास का संचालन मिस आरती एवं मिस चिंतन ने किया, जबकि कार्यक्रम का आयोजन टाइनी टास्क के एडमिनिस्ट्रेटर रघुवीर शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक श्रीमती जान्हवी सिंह ने बच्चों को योग के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को योगाभ्यास के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।
उन्होंने बच्चों को योग के विभिन्न प्रकारों—राजयोग, कर्मयोग, भक्तियोग और ज्ञानयोग—की जानकारी दी तथा बताया कि योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली एक प्राचीन भारतीय विद्या है। योग तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने, मांसपेशियों को लचीला बनाने, पाचन तंत्र को बेहतर करने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है।
कार्यक्रम के अंत में एडमिनिस्ट्रेटर रघुवीर शर्मा ने बच्चों को प्रतिदिन सुबह योग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ एवं निरोग जीवन प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिसर में योग दिवस को लेकर


Blog





