बुंडू/ रांची । अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर रांची के बुंडू स्थित एमबी स्कूल के एक गरिमामय सामान समारोह का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में विद्यालय से जुड़े श्रमिको को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई l
कार्यक्रम का आयोजनों विद्यालय के परिवार की और से किया गया जिसमें श्रमिको के समान को केंद्र में रखा गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती जाहिदा कौसर ने की l इस मौके पर उन्होंने श्रमिको को अंगवस्त्र और उपहार दे कर सम्मानित किया l
अपने संबोधन में प्राचार्य जाहिदा कौसर ने कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं l उनके अथक परिश्रम के बिना किसी भी संस्था या समाज का प्रगति संभव नहीं है l
हमे उनके कार्य का सामान करना चाहिए़ और उनके अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अशरफ अंसारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो के बुंडू प्रखंड उपाध्यक्ष मो• जमील अंसारी उपस्थित रहे दोनों अतिथियों ने श्रमिको को योगदान की सराहना करते हुवे कहा कि श्रमिक समाज और राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी हैl उनके सम्मान से ही श्रमिक दिवस की सार्थकता सिद्ध होती है l
विद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी अब्बास अली ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय अपने सभी सहयोगियों के सम्मान और कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहता है l उन्हें श्रमिको को समर्पण और मेहनत को सराहते हुए उन्हें धन्यवाद दिया l
कार्यक्रम के दौरान जब श्रमिको को सम्मानित किया गया माहौल भावुक प्रेरणादायक हो गया सम्मान पाकर श्रमिको का चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी , जिससे कार्यक्रम की ग्रेम और बढ़ गई l
इसअवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण दीपक सर , जमील सर, ज्योती मैम, नरगिस मैम, निशा मैम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई l
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समारोह को समापन किया गया l


Blog
