लोहरदगा: झारखंड कल्याण आवासीय विद्यालय अंशकालीन शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के अंशकालीन शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने जिला कल्याण पदाधिकारी, सह आईटीडीए कार्यालय में आवेदन सौंपकर रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका में प्रस्तावित शांतिपूर्णअनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति मांगी है। बताया गया कि झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा 13 जनवरी 2026 को कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत अंशकालीन शिक्षकों के हित में आदेश पारित किया गया था, लेकिन अब तक उस पर राज्य सरकार द्वारा अमल नहीं किए जाने से शिक्षकों में नाराजगी है। इसी के विरोध में राज्यस्तरीय संघ ने 1 मई 2026 (मजदूर दिवस) से रांची के बापू वाटिका, मोराबादी में शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया है।

लोहरदगा जिले के अंशकालीन शिक्षकों ने कहा कि वे वर्षों से विद्यालयों में सेवा दे रहे हैं, बावजूद इसके उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में न्यायालय के आदेश का पालन कराने एवं अपनी मांगों को लेकर आंदोलन में शामिल होना जरूरी है। 02 मई 2026 को जिला कल्याण कार्यालय में आवेदन सौंपने वालों में मो. मोहसिन इकबाल, नुसरत प्रवीण, शांति कुमारी, कुद्दुस अंसारी, शिल्पी कुजूर, सचिन, कोमल टोप्पो समेत अन्य अंशकालीन शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ शामिल थे।

शिक्षकों ने प्रशासन से शांतिपूर्ण धरना में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की है।

SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 02-05-2026 08:22 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Education Lohardaga News