तमाड़ इंटर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव संपन्न, वैभव स्वांसी बने अध्यक्ष और सुदेशना कुमारी सचिव

तमाड़। तमाड़ इंटर महाविद्यालय, सलगाड़ीह में छात्र संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में वैभव स्वांसी को छात्र संघ का अध्यक्ष एवं सुदेशना कुमारी को सचिव चुना गया। इसके अलावा छात्र संघ की कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया।
कार्यकारिणी समिति में पंकज मुंडा, रोशनी कुमारी, सुनोका कुमारी, संगीता कुमारी, अमर प्रमाणिक, मनोज मुंडा और मोनिका कुमारी को शामिल किया गया।
चुनाव की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री कृष्णा सिंह मुंडा ने की, जबकि संचालन रणजीत कुमार मोदक ने किया। इस अवसर पर प्रो. घनश्याम महतो, प्रो. रमाकांत महतो, प्रो. गोविंद चंद्र महतो, डॉ. वंदना बनर्जी, प्रो. सुमित्रा मुंडा, प्रो. शर्मिला कुमारी एवं प्रो. राजकुमार मांझी सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
वहीं, 12वीं वर्ग के अध्यक्ष के रूप में सुरजू मुंडा एवं सचिव के रूप में सुषमा कुमारी का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने नवनिर्वाचित छात्र संघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 07-08-2026 04:51 PM · 📍 Ranchi
Tags
Education Ranchi News