उजाला , ब्यूरो । अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 छक्का लगाकर भारत में टी20 क्रिकेट में 302 छक्के लगाए. भारत में सबसे ज़्यादा टी20 छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. भारत में अब तक खेले गए 320 टी20 मैचों में रोहित ने 388 छक्के जड़े हैं. वह किसी एक देश में सबसे ज़्यादा T20 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में भी शीर्ष पर हैं।


रोहित के अलावा, क्रिस गेल, विराट कोहली, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव भी भारत में खेले गए टी20 मैचों में कम से कम 300 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं. दुनिया में केवल 8 ऐसे बल्लेबाज हैं जो किसी एक देश में 300 या उससे ज़्यादा छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं.


पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक की ताबड़तोड़ पारी

पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के के सहारे 35 रनों की पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी की शुरुआत छक्के के साथ की. उसके बाद उन्होंने तेजी से रफ्तार पकड़ी लेकिन 35 के स्कोर पर लॉकी फर्ग्यूसन ने अभिषेक को आउट किया.



Desk Desk · 06-05-2026 11:12 PM · 📍 World
Advertisement
Tags
Sports World News