बुण्डू में मामूली विवाद बना हत्या की वजह, युवक की मौत के बाद एक हिरासत में
रांची जिले के बुण्डू थाना क्षेत्र स्थित बीचाहातु गांव में एक मामूली विवाद के बाद एक युवक की मौत हो गईं मृतक की पहचान 28 वर्षीय पद्दोलचन मछुवा की रूप में हुई है
मारपीट और गला दबाने से मौत हो गई।
पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि मृतक पद्दोलचन मछुवा एक प्राइवेट स्कूल बस का चालक था। सोमवार की शाम वह स्कूल बस को घर में खड़ा करने के बाद बाइक से बुढाडीह गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही बुद्धदेव सेठ उर्फ ( बुलू सेठ )के घर के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया।
कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि बुद्धदेव सेठ ने पद्दोलचन की बेरहमी से पिटाई की और उसे जमीन पर गिराकर गला दबा दिया। हमले के बाद पद्दोलचन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता नगेन्द्र मछुवा ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर घायल को बुण्डू अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही बुण्डू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी बुद्धदेव सेठ उर्फ( बुलू सेठ) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मंगलवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की करवाई की जाएगी l फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है ।


Blog


