तमाड़। पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग के तहत बुधवार को ग्रुप सी का मुकाबला एफसी नवाडीह और परासी एफसी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में परासी एफसी ने एफसी नवाडीह को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

परासी एफसी की ओर से सुनील मुंडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए। वहीं विपक्षी टीम की ओर से हाफ टाइम के बाद जगमोहन मुंडा ने एक गोल कर मुकाबले को रोमांचक बनाने की कोशिश की, लेकिन परासी टीम के मजबूत क्षेत्ररक्षण के आगे टीम बराबरी नहीं कर सकी।

इस जीत के साथ परासी एफसी ने अपने ग्रुप के दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप टेबल में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

मैच का संचालन रेफरी करम मुंडा, महावीर एवं राजेश मुंडा ने किया। मौके पर समिति के हरीश मुंडा, रामेश्वर, निशांत भेंगरा, रितेश गुप्ता, धीरज हंस सहित एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद थे।

वहीं गुरुवार को ग्रुप ए का मुकाबला जूनियर एफसी तमाड़ और एफसी सालगाडीह के बीच सुबह 7 बजे से खेला जाएगा।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 20-05-2026 05:49 PM · 📍 Ranchi
Advertisement
Tags
Sports Ranchi News