लोहरदगा:-जिले में रविवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत किस्को प्रखंड के ग्राम बंजार किस्को में बूथ संख्या 211 पर युवा नेता पवन तिग्गा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना गया।कार्यक्रम के उपरांत पवन तिग्गा ने कहा कि मन्हो पंचायत में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक मिनी स्टेडियम की अत्यंत आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि खेल मैदान एवं स्टेडियम के अभाव में पंचायत के युवा-युवतियां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन प्रखंड,जिला एवं राज्य स्तर तक नहीं कर पाते हैं।विशेष रूप से एथलेटिक्स और अन्य खेलों में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को उचित मंच नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि बंजार किस्को क्षेत्र के समग्र विकास एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाना आवश्यक है,जिससे ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा बढ़ती गर्मी और लू से बचाव के संबंध में दिए गए संदेशों पर भी ग्रामीणों ने विशेष चर्चा की गई उपस्थित बुजुर्गों,किसानों एवं मजदूरों ने कहा कि आम का शरबत,बेल का शरबत और लस्सी जैसे पारंपरिक पेय पदार्थ गर्मी से बचाव में लाभकारी हैं तथा वे इनका अधिक से अधिक उपयोग करेंगे।इस अवसर पर अशोक कुमार चौहान,शंकर भगत,रमेश साहू,विकास कुमार साहू,सनीचरवा उरांव,आमोद महली,कुलदीप महली,लालजी उरांव,रामकेश्वर साहू,कार्तिक महली,लाली महली,संजय उरांव,भीम महतो,वीरू साहू,ललिंदर उरांव,ललित उरांव,सुरवा 
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 31-05-2026 09:04 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Sports Lohardaga News