लोहरदगा: जिला क्रिकेट एसोसिएशन(एलडीसीए) ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के लिए आयोजित खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) में जिले के पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों में चयन हुआ है। इस सफलता से जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और एलडीसीए पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।चयनित खिलाड़ियों में जतिन पांडे, हिमांशु रंजन कुमार, युवराज कुमार, आदित्य राज झा और लक्ष्य शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रतिभा को देखते हुए विभिन्न टीमों ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे जिले के क्रिकेट इतिहास के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार बेहतर प्रदर्शन का परिणाम है कि उन्हें राज्य की प्रतिष्ठित टी-20 लीग में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।
एलडीसीए के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन खिलाड़ियों को बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं सचिव आलोक कुमार राय ने विश्वास जताया कि चयनित खिलाड़ी लीग में शानदार प्रदर्शन कर लोहरदगा का नाम पूरे राज्य में रोशन करेंगे। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर दास गुप्ता, उपाध्यक्ष रथीन्द्र नाथ राय, विशाल महेंद्रु, किशोर वर्मा, सह सचिव प्रवीण प्रसाद, उपसचिव दुर्गा प्रजापति, सतीश वर्मा, कोषाध्यक्ष नियाज मलिक, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश दुबे, प्रमोद वर्मा, रमेश साहू, सदस्य मो. जबारुल, शकील अहमद, निशित जायसवाल, आशीष कुमार, अमित कुम
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 31-05-2026 09:25 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Sports Lohardaga News