लोहरदगा: पुलिस केन्द्र में सोमवार को आयोजित 
स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने जांच कराई। पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण के उद्देश्य से 
 एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी के निर्देश पर किया गया था। शिविर में पारस हॉस्पिटल,रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक और उनकी टीम द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
कैंप में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रमार शिव कृष्ण ने कैंप में आए पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। मौके पर 
 स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचार में नर्सिंग स्टाफ के नन्दन एवं निलम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
 स्वास्थ्य शिविर में पारस हॉस्पिटल की ओर से सेल्स एवं मार्केटिंग टीम से तुषार संकर तथा जी.डी. स्टाफ दीपक कुमार ने पूरे कैंप के सुचारू संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर में जिले के विभिन्न थानों व कार्यालयों से आए पुलिस पदाधिकारियों के साथ- साथ लगभग 200 पुलिसकर्मियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण और मुफ्त परामर्श व दवाइयां प्राप्त कीं। चिकित्सा शिविर में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी ने कहा की पुलिसकर्मी दिन-रात तनावपूर्ण माहौल और कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करते हैं, जिसके कारण अक्सर वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। हमारे जवानों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि बल के सभी सदस्य शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रह सकें। मौके पर 
 जिले के कई वरिष्ठ 
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 18-05-2026 09:29 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Health Lohardaga News