केरेडारी/हजारीबाग: एनएमएल चट्टी-बरियातु कोयला खनन परियोजना (सीबीसीएमपी) ने 16 मई से 31 मई 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल आयोजन किया। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम किए गए।  

स्वच्छता शपथ से हुई शुरुआत 
16 मई को सीबी प्रशासनिक भवन में स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह से पखवाड़े की शुरुआत हुई। कर्मचारियों ने स्वच्छता और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।  

वेस्ट टू वेल्थ क्विज और वृक्षारोपण
स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पर ‘वेस्ट टू वेल्थ’ क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें 45 प्रश्नों के जरिए भारत सरकार की स्वच्छता पहलों की जानकारी दी गई। बिरहोर कॉलोनी में आम, नींबू, अमरूद, कटहल और नीम समेत 30 से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे और मुखिया झरीलाल महतो मौजूद रहे।  

बिरहोर टोला में स्वच्छता किट वितरण  
नव प्राथमिक विद्यालय, बिरहोर टोला के 50 विद्यार्थियों को टी-शर्ट, चप्पल, टूथब्रश व साबुन युक्त स्वच्छता किट दी गई। बिरहोर परिवारों को 36 झाडू भी वितरित किए गए और सामूहिक श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया।  

किशोरियों के स्वास्थ्य पर विशेष सत्र 
एस.एस. +2 उच्च विद्यालय, केरेडारी में 200 से अधिक छात्राओं के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। आरोग्यम अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी मेहता ने मासिक धर्म स्वच्छता व व्यक्तिगत
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 31-05-2026 09:35 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Health Hazaribagh News