केरेडारी/हजारीबाग:- केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारियातु में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बोरिंग कार्य का शुभारंभ विधायक मीडिया प्रतिनिधि जागेशवर कुमार ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर जागेशवर कुमार ने आगे यह भी कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के बनने से बारियातु समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा गांव में ही उपलब्ध होगी। अब ग्रामीणों को छोटे-मोटे इलाज के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
शुभारंभ कार्यक्रम में मुंशी अमन कुमार, जागेशवर कुमार, दुखु साव, दुलर साव, रामा साव, नरेश साव, मोहन साव, नन्हक साव, राजेंद्र साव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति दिलाने के लिए विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया।


Blog





