केरेडारी/हजारीबाग: एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना (सीबीसीएमपी) द्वारा सामुदायिक विकास-सीएसआर पहल के तहत कटकमसांडी स्थित बिरहोर टांडा में स्वास्थ्य एवं शिक्षा अभियान चलाया गया।  

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 
इस अभियान के तहत बिरहोर टांडा में रक्त जांच एवं एक्स-रे परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य स्थानीय समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच सुनिश्चित करना था। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया।  

स्कूली बच्चों को मिला शैक्षणिक सहयोग 
इसी क्रम में कटकमसांडी के दो प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षा को प्रोत्साहित करना और बच्चों को जरूरी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना था।  

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद  
इस चिकित्सा एवं वितरण अभियान में सीबीसीएमपी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें एजीएम (माइनिंग) पवन खांडवे, एजीएम (एलएआरआर एवं सीएसआर) नीलमाधव स्वैन, एजीएम (डिस्पैच एवं इंफ्रा) शक्ति बर्नवाल, एजीएम (एचआर) विजय किशोर सहित सीबीसीएमपी के अन्य अधिकारी शामिल थे।  

यह पहल सीबीसीएमपी की परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं शैक्षणिक सहयोग के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।  

जागेश्वर कुमार @ झारखंड उजाला हजारीबाग ब्यूरो
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 20-05-2026 05:41 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Health Hazaribagh News