हजारीबाग/रांची: आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता, हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष एवं केरेडारी कुशवाहा समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रमोद कुशवाहा का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।  

निधन की सूचना मिलते ही बड़कागांव विधायक श्री रोशन लाल चौधरी रांची स्थित रिम्स पहुंचे। विधायक ने दिवंगत प्रमोद कुशवाहा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की।  

विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय प्रमोद कुशवाहा का सामाजिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा का भाव सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन समाज और संगठन दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।  

स्थानीय नेताओं और कुशवाहा समाज के लोगों ने भी प्रमोद कुशवाहा के निधन पर गहरा दुख जताया है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।  

ॐ शांति।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 13-06-2026 05:31 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Advertisement
Tags
Sports Hazaribagh News