लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के मिशन चौक के समीप शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे शहर में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार बरवाटोली निवासी मुकेश साहू के पुत्र रोहित कुमार साहू एवं पुत्रियां क्रमशः सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी स्कूटी से कृषि मार्केट के समीप स्थित तेली धर्मशाला में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी क्रम में मिशन चौक के समीप सेन्हा की ओर से आ रहे बॉक्साइट लदे ट्रक (संख्या JH08H7588) ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रोहित कुमार साहू को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। हालांकि रांची ले जाने के क्रम में ही उसने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मिशन चौक को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक परिवार को उचित मुआवजा, दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी तथा शहर में बॉक्साइट ढुलाई में लगे भारी वाहनों पर नियंत्रण की मांग की।
सड़क जाम में नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, वार्ड पार्षद कुमार अभिषेक, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पवन एक्का सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल थे।
नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि शहर में प्रवेश करने वाले बॉक्साइट ट्रकों की निगरानी आवश्यक है तथा यह जांच होनी चाहिए कि वाहन प्रशिक्षित चालक चला रहा था या खलासी। वहीं भाजपा जिला
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 20-06-2026 09:03 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Crime Lohardaga News