तमाड़। थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव में एक वृद्ध व्यक्ति की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोविंद महतो (70 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद महतो खेत में बिचड़ा (धान की नर्सरी) बोने गए थे। काम के दौरान वह एक पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनका गला काट दिया गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।


Blog





