रामगढ़। खेलो झारखंड के तहत रामगढ़ छावनी फुटबॉल मैदान में चल रहे दो दिवसीय 65 वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का मेगा फाइनल मैच खेला गया। अंडर 15 बालक वर्ग के फाइनल मैच दुलमी प्रखंड बनाम पतरातू प्रखंड के बीच खेला गया जिसमें पतरातू प्रखंड ने 4-1 से विजय होकर दुलमी चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम किया। अंडर -17 बालक वर्ग के मेगा फाइनल मैच में गोला प्रखंड बनाम दुलमी प्रखंड के बीच खेला गया। जिसमें गोला ने ट्राई ब्रेकर में जीत हासिल किया। तीसरे अंडर 17 बालिका वर्ग में मांडू प्रखंड बनाम पतरातु के बीच मैच खेला गया। जिसमें 2-1 से गोल कर मांडू प्रखंड ने फाइनल का खिताब जीत लिया। इसके साथ ही। तीनों विजेता टीम ने प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। तीनों वर्ग की टीम प्रमंडल स्तर पर रामगढ़ जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। इससे पूर्व समापन समारोह के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी विशिष्ट तिथि सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, दुलमी प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार शील, जिला शिक्षा अधीक्षक खुशबू कुमारी को स्वागत एडीपीओ नलिनी रंजन और एपीओ कुमार राज ने बाल तरु देकर स्वागत किया। अतिथियों ने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर वह गेंद को कीक मारकर मैच प्रारंभ किया। विजेता टीम विजेता वह विजेता टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों ने ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। मौके पर विधायक ममता देवी ने कहा कि खिलाड़ी जिला से प्रमंडल प्रजामंडल से राज्य और राज्य से राष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रोशन करें। झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए खेलो झारखंड जैसे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बड़ा मंच दिया है। विधायक ने कहा जल्द ही रामगढ़ के खिलाड़ियों के लिए छावनी फुटबॉल मैदान को स्टेडियम का रूप दिया जाएगा इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। वहीं सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि हमारे जिले के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए ही खेलो झारखंड जैसे ही आयोजन किया जा रहा है इसका लाभ खिलाड़ी अपने जीवन में उठाएं। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक मिथलेश कुमार रविदास व सुमित्रा कुमारी ने किया। विधायक प्रतिनिधि कमलेश कुमार महतो,रामगढ़ फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद मुस्तफा आजाद, अजय डी सिल्वा , डॉ.बलविन्द्र सिंह,शेखर कुमार, दीपक कुमार सिंह कुलदीप कुमार,आशीष दास, तेजू कुमार मुंडा, रवीन्द्र कुमार, इमरान खान,रविन्द्र दुबे, पूर्ण चंद महली, मो. मुस्तकीम, धीरज पाठक सहित जिले सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षक मौजूद रहे।
TEKLAL MAHTO TEKLAL MAHTO · 08-07-2026 09:05 AM · 📍 Ramgarh · RAMGARH Bureau
Tags
Sports Ramgarh News