केरेड़ारी/हजारीबाग: केरेड़ारी प्रखंड क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए चर्चित विधायक मीडिया प्रतिनिधि एवं समाजसेवी *जागेशवर कुमार* ने अपनी जान को खतरा बताते हुए केरेड़ारी थाना में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी हत्या के लिए 50 हजार रुपये और 3 पिस्टल की सुपारी दी थी।
क्या है मामला
जागेशवर कुमार ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि दिनांक 11/07/2026 को सुबह 9:45 बजे मोबाइल नंबर 8935999167 से संदीप कुमार पिता गुलाब साव मेरा नंबर 9939727012 पर कॉल आया। फोन करने वाले ने बताया कि विकास कुमार पिता स्व. नागेश्वर साव और पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर साव पिता बुधन साव तथा कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर उनकी हत्या की सुपारी दी है। आगे संदीप कुमार ने यह भी बताया कि मेरे साथ उपेंद्र कुमार पिता जुगल साव मेरे ही गांव के है जो साथ में था।
आवेदन में कहा गया है कि सुपारी के बदले 50,000 रुपये नकद और 3 पिस्टल दिए गए थे। लेकिन सुपारी लेने वालों ने कहा कि "जागेशवर कुमार मीडिया प्रभारी गांव का अच्छा और निशुल्क काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें नहीं मारा जाएगा" और रुपये व पिस्टल वापस कर दिए।
पहले भी हो चुकी है मारपीट
जागेशवर कुमार ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि इसके पहले भी उनके साथ मारपीट और मोबाइल छीनने की घटना हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने समाज के हित में रिश्वतखोरी के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसके कारण मुखिया एवं मुखिया पति का निलंबन हुआ था। इसी से नाराज होकर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उनका कहना है कि इस संबंध मे थाना में सनह सं. SPEN 17/24 एवं कांड सं. 33/24, 279/23, 181/25, 107 दर्ज हैं जो न्यायालय में लंबित हैं। ऑडियो रिकॉर्डिंग का हवाला, सुरक्षा की मांग मीडिया प्रभारी ने पुलिस को बताया कि धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास साक्ष्य के रूप में मौजूद है। उन्होंने आशंका जताई कि उपरोक्त लोग दोबारा साजिश कर उनकी हत्या करवा सकते हैं। इन लोगों के पास अवैध हथियार भी हैं जो समाज के लिए खतरा हैं।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई और अपनी व परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि S.D.P.O. बड़कागांव और S.P. हजारीबाग को भी भेजी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Blog





