केरेडारी/हजारीबाग: केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय और पगार ओपी प्रभारी दिनेश मंडल की विशेष टीम की तत्परता से कोयलांचल क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई।  
रेकी के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़  
सूत्रों के अनुसार राहुल दुबे गैंग के गुर्गे क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर केरेडारी पुलिस ने बुकरू ट्रांसपोर्टिंग सड़क के पास घेराबंदी की।  
इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच दोनों तरफ से फायरिंग हुई। भागने के क्रम में पुलिस ने एक अपराधी को हाफ एनकाउंटर में पैर में गोली मारी, जबकि एक अन्य को मौके से दबोच लिया गया। तीसरा अपराधी भी पकड़ा गया है।  
गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार 
पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के तीनों अपराधियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

केरेडारी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा आधिकारिक रूप से बाद में जारी की जाएगी।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम हो गई और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
Jageshwar Kumar Jageshwar Kumar · 24-07-2026 09:56 PM · 📍 Hazaribagh · Hazaribagh Bureau
Tags
Crime Hazaribagh News