हजारीबाग | हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के तोरार गांव में एक शख्स की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जगेश्वर भुइयां के रूप में हुई है। घटना रविवार की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक पर समुदाय की एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध होने का शक था। इसी विवाद को लेकर छह लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मंगरा कच्छप और रतन कुजूर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

घटनास्थल से पुलिस ने तीन लाठियां और एक आरोपी का मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

श्रेणी: क्राइम / झारखंड न्यूज़

Desk Desk · 09-09-2026 04:08 PM · 📍 Hazaribagh
Tags
Crime Hazaribagh News