रांची | रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के शहीद मैदान में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद ऑटो चालक शोभन राय के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मामले में दशरत तिर्की और दशरत यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है।
बताया गया है कि शुरुआती विवाद शांत होने के बाद शोभन अपना मोबाइल लेने दोबारा मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान उस पर फिर हमला किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Blog





