हजारीबाग | हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ज्वेलरी दुकान और उससे जुड़े मकान में हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब पांच नकाबपोश अपराधी घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने घर और दुकान के लॉकर व अलमारियां खुलवाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली।
घटना सिंघरावां मोड़ के पास लराही रोड की बताई गई है। अपराधी परिवार के दो मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए, जिनमें से एक बरामद हुआ, जबकि दूसरे की लोकेशन मिलने के बाद वह बंद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। मामले की जांच में तकनीकी टीम, फोरेंसिक विशेषज्ञ और स्वान दस्ता भी लगाए गए हैं।
Blog





