गुमला। जारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने आपराधिक मामले में कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटा तिगरा निवासी अक्सर अली उर्फ हसगर खान और सबदर अली के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ 4 अक्टूबर को कांड संख्या 23/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी सनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दोनों को पकड़ा गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
Blog





