लोहरदगा: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन कर नर्स डे मनाया गया। विदित हो कि लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित संचालित सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा में नर्सों द्वारा 12 मई, 2026 को नर्सों को चिकित्सीय कार्य के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य से हर्षोल्लाह के साथ केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ0 राजीव रंजन ने प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत सभी नर्सों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस का बधाई देते हुए कहा कि नर्सों के सहयोग से स्वस्थ्य सेवाएं चलती है। हर परिस्थिति में नर्स मरीजों का सेवा तन्मयता के साथ निःस्वार्थ भाव से करती हैं। साथ ही कहा कि अगर स्वास्थ्य केंद्र में एक भी नर्स न रहे तो डॉक्टरों को मरीज का उपचार करने में काफी कठिनाई होगी। सभी नर्सों से पूरे तन्मयता के साथ लगन से चिकित्सा कार्य में सेवा करने हेतु अपील किया गया। नर्स दिवस पर नर्सों ने भी लगन से निःस्वार्थ भाव से सेवा करने का वचन दिया। मौके पर कार्यक्रम में डॉ0 विनोद सोरेन,डॉ0 राजीव राजन,के अलावे सभी एएनएम,जीएनएम,सीएचओ के अलावे आलोक कुमार गुप्ता,निशांत कुमार,कंचन कुमारी,इरशाद अंसारी के साथ सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।


Blog





