लोहरदगा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, डा० मोईन अख्तर के नेतृत्व में बस स्टैंड, मैना बगीचा, पावरगंज चौक, सोमवार बाजार, बाड़ा तलाब स्थित विभिन्न स्ट्रीट फुड वेंडरो विशेषकर गुपचुप/फुचका. चौमिन, चाट इत्यादि की स्वच्छता की गहन जांच की गयी। कई स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था असंतोषजनक पायी गयी खाद्य सामग्रियां खुले अवस्था में रखी हुई पायी गयी तथा संचालक बिना एप्रैन, हेड कवर, गल्बस के ही खाद्य पदार्थो का निर्माण करते एवं परोसते हुए पाय गये अधिकारियों ने तत्काल सुधार के निर्देश दिये और चेतावनी जारी की गयी। ठेले खोमचे संचालको को एप्रैन, हेड कवर, गल्बस इत्यादि पहन कर काम करने, साफ-सुथरे बर्तनों का प्रयोग करने, स्वच्छ पेयजल (आर ओ वाटर) का प्रयोग करने तथा ठेले की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। कुछ एक जगहो पर जांच के दौरान चाट में औद्योगिक रंगों का प्रयोग करते हुए पाये गये। ऐसे संचालको को एफ एस एसए आई द्वारा प्रमाणित खाद्य रंगों का ही प्रयोग करने की चेतावनी दी गयी। साथ ही जांच के दौरान सहायक कर्मी रजनीश कुमार मौके पर मौजूद थे। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। नियमो तथा निर्देशों का उल्लघंन 'करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाय।

SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 29-04-2026 11:12 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Health Lohardaga News