रामगढ़/गोला। गोला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न फैक्ट्रीयों से निकल रही जहरीला धुंवा वातावरण को प्रदूषण प्रदूषण कर रही है, रामगढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी बिनू कुमार महतो युवा टाइगर ने कहा कि गोला प्रखंड कृषि प्रधान क्षेत्र के रूप में जाना जाता है पिछले 15 से 16 वर्ष से विकासशील प्रखंड के तौर पर अपने आप को अग्रसर है लेकिन विभिन्न फैक्ट्रीयों प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संतुलन को ताख पर रखकर इस क्षेत्र को दूषित करने का कार्य कर रही है। गोला प्रखंड क्षेत्र में मुख्य फैक्ट्रीयों ब्रह्मपुत्र मेटालिक्स लिमिटेड कामता, इंग्लैंड पावर लिमिटेड टोनागातु ,मेसर्स गोला मिनरल इंडस्ट्रीज तोयार, वनांचल कांवेंट प्राइवेट लिमिटेड बनतारा गोला, तथा रजरप्पा रोड के कुसुमडीह स्थित कामेश्वर एलाइज से लगातार जहरीले घुंवा करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों को बीमारी की आगोश में ले रहा है। इसकी ताजा उदाहरण सांस के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। समाजसेवी बिनू कुमार महतो युवा टाइगर ने कहा कि इसी तरह वन विभाग द्वारा लगभग 100 से 150 मीटर की दूरी में पौधारोपण की कार्य किया गया है। जो जहरीले धुआं की में चल रही है। यह फैक्ट्रियां घनी आबादी वाले क्षेत्र में होने के कारण मानव जीवन को ही नहीं इसके अलावे पेड़ -पौधे तथा खेती युक्त जमीन को नष्ट एवं बंजर हो रही है। घनी आबादी वाले क्षेत्र होने के कारण इसका स्पष्ट नजारा यहां के कुएं तालाब पानी की उड़ता राख (फलाई देश) की माटी परत के रूप में स्पष्ट दिखाई देती है। जो मानव जीवन जीव-जंतु पेड़ पौधे एवं पैदावार पर प्रतिकूल असर डालता है साथ ही मनुष्य ही नहीं मवेशियों को भी नुकसान पहुंचा रहा है और जहां-तहां छाय(डस्ट) को फेंक दिया जाता है जिससे टी.वी, कैंसर नपुंसकता विकलांगता एवं जल प्रदूषण वायु प्रदूषण ध्वनि प्रदूषण की चपेट में आ जाते है। फैक्ट्री प्रबंधक के द्वारा मोटी रकम देकर प्रदूषित क्षेत्रों को लूटने का काम एवं खुलेआम चुनौती देकर जनता की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। साथ ही सरकार के द्वारा सुरक्षा मानक का भी पालन नहीं किया जा रहा है। गोला प्रखंड के जानते को हो रहे प्रदूषण में मुक्त चाहिए और साथ ही इसके निष्पक्षता पूर्वक जांच कर देखा जा सकता है। ग्रामीण जनताओं को न्याय मिले प्रबंधक के ऊपर ठोस कानूनी कार्रवाई की जाए।
TEKLAL MAHTO TEKLAL MAHTO · 10-06-2026 09:13 PM · 📍 Ramgarh · RAMGARH Bureau
Advertisement
Tags
Health Ramgarh News