लोहरदगा: अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा की अदलिया कमिटी ने रविवार को अंजुमन कार्यालय में आयोजित सुनवाई के दौरान विभिन्न आपसी विवादों से जुड़े पांच मामलों पर विचार किया। इनमें से चार मामलों का दोनों पक्षों की सहमति, आपसी समझ और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया गया, जबकि एक मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।अदलिया की कार्यवाही सदर अब्दुल रऊफ अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सुनवाई के दौरान सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू, नायब सदर सैयद आरिफ हुसैन बब्लू, ज्वॉइन सेकेट्री अल्ताफ कुरैशी, ऑफिस सेक्रेटरी मौलवी अबुल कलाम तैगी, मोहम्मद असगर तैगी, यासीन कुरैशी, सिराज अंसारी, मीनू खान, अब्दुल मोहेमिन बबन, सैयद वसीम एवं इरफान आलम उपस्थित रहे। सुनवाई के दौरान पहला मामला अलीनगर एवं बुचन गली लोहरदगा के निवासियों के बीच भूमि विवाद से संबंधित था, जिसका आपसी सहमति से समाधान कराया गया। दूसरा मामला जुरिया निवासी एवं रांची निवासी के बीच लेन-देन से जुड़ा था, जिसे भी समझौते के आधार पर समाप्त किया गया। तीसरा मामला रांची के इटकी निवासी एवं लोहरदगा निवासी दंपति के बीच वैवाहिक मतभेद का था, जिसमें दोनों पक्षों को समझाकर सहमति स्थापित कराई गई। चौथा मामला कुड़ू प्रखंड के ननतीलो गांव से संबंधित पति-पत्नी के विवाद का था, जिसका भी सौहार्दपूर्ण निपटारा कर दिया गया। वहीं पावरगंज लोहरदग


Blog





