लोहरदगा: शहर के लहेरी मोहल्ला स्थित राणा चौक में अवस्थित राम लखन हनुमान मंदिर की 15वीं वर्षगाँठ श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित 5 कुमारी कन्याओं की भव्य महाआरती श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

मंदिर के पुजारी जीतू पाठक एवं रामसेवक पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन संपन्न कराया। वर्षगाँठ के अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से भव्य रूप से सजाया गया था। संध्या होते ही मंदिर रोशनी से जगमगा उठा और भगवान श्रीराम व बजरंगबली के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

महाआरती में पूजा अग्रवाल, राजनंदनी कुमारी, प्रियंका साहू, सृष्टि पांडेय एवं भावना मित्तल ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान की आराधना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, रामभक्त एवं बच्चे शामिल हुए।

महाआरती के उपरांत परमेश्वर साहू, मनीष साहू, मनोज कुमार, कंचनमाला एवं दीपा साहू द्वारा पांचों कुमारी कन्याओं को साफा पहनाकर तथा राम दरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर परमेश्वर साहू, मनीष साहू, दीपा साहू, कंचनमाला, नवीन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, कमल महतो, सचिन कुमार साहू, सत्यम कुमार, चंदन गोयल, अजय मित्तल, अनिल अग्रवाल, विनोद राय, विपुल, विनय केसरी, प्रियांशु प्रिया, चंदन गोप, रामविलास सिंह एवं जगतपाल केसरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मंदिर की वर्षगाँठ पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान एवं महाआरती ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मि
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 15-06-2026 09:45 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Religion Lohardaga News