केरेडारी/हजारीबाग: बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने कांके स्थित रांची कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार राजेश पाण्डेय से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। राजेश पाण्डेय रजरप्पा परियोजना के निवासी हैं।
विधायक ने इस दौरान उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा इलाज कर रहे चिकित्सकों और परिजनों से बातचीत कर उपचार की अद्यतन स्थिति जानी। उन्होंने राजेश पाण्डेय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने परिवार, समाज और पत्रकारिता जगत में पुनः सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर ज्योति कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे। सभी ने वरिष्ठ पत्रकार के जल्द स्वस्थ होने एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


Blog





