लोहरदगा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूर्व संध्या पर लोहरदगा जिला सिलंबम एसोसिएशन के तत्वावधान में सकाई अप पब्लिक स्कूल, कुम्हारिया में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिलंबम मास्टर श्रवण साहू ने आयुष मंत्रालय के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
कार्यक्रम की शुरुआत ॐ के उच्चारण एवं “संगच्छध्वं” मंत्र के साथ हुई। इसके बाद ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि संचालन, घुटना संचालन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन सहित कई योगासनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी, उद्गीथ तथा प्रणव ध्यान का विशेष अभ्यास कराया गया। श्रवण साहू ने सभी आसनों एवं प्राणायाम की विधि और उनके स्वास्थ्य लाभों की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर श्रवण साहू ने कहा कि योग की परंपरा प्राचीन काल से ऋषि-मुनियों द्वारा अपनाई जाती रही है। उन्होंने बताया कि 21 जून 2015 से विश्व के अनेक देशों ने योग को अपनाया और भारत को योग गुरु के रूप में विशेष पहचान मिली। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक एकाग्रता बढ़ती है तथा विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।
विद्यालय के प्राचार्य पारस नाथ मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। केवल योग दिवस पर योग करने से अपेक्षित लाभ नहीं मिलता, बल्कि नियमित अभ्यास से ही इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन कम से कम एक घंटा योग के लिए नि


Blog





