केरेडारी हजारीबाग: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 बड़े उत्साह और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व परियोजना प्रमुख (बादम) के. चंद्रशेखर ने किया। इस मौके पर एजीएम (माइनिंग) सीताराम माझी, एचओडी (एचआर) वाई. देवाशीष सहित विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
योग सत्र का संचालन अनुभवी योग प्रशिक्षक सुश्री मुस्कान राणा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, स्ट्रेचिंग अभ्यासों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ योग सत्र में भाग लिया।
परियोजना प्रमुख ने दिया संदेश:
अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख के. चंद्रशेखर ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कर्मचारियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित रूप से योग करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।


Blog





