अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुंडू अनुमंडल कार्यालय में हुआ योग कार्यक्रम

बुंडू: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बुंडू अनुमंडल कार्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा मानसिक और शारीरिक संतुलन बना रहता है।

इस अवसर पर अधिकारियों ने लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है।

योग कार्यक्रम में बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश, एसडीएम मोहनलाल मरांडी,अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक अभिनाश सोय, नगर पंचायत प्रशासक शुभम पोद्दार , सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 21-06-2026 09:35 AM · 📍 Ranchi
Advertisement
Tags
Health Ranchi News