केरेडारी/ हजारीबाग: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पतरातु प्रखंड अंतर्गत महात्मा गांधी उच्च विद्यालय, देवरिया भुरकुंडा में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी मुख्य रूप से शामिल हुए।
विधायक ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया और सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विधायक ने कहा:
योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो आज पूरे विश्व को स्वास्थ्य, संतुलन एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दे रही है। नियमित योग अभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा जीवन ऊर्जावान बनता है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का माध्यम है, जो हमें अनुशासित एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण हेतु योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।


Blog





