लोहरदगा: सेवा भारती द्वारा समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए चुन्नीलाल स्कूल परिसर में रविवार को 203 वां निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा भारती आज जन सेवा का सशक्त माध्यम बन चुका है, रविवार सुबह 7:30 बजे आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, हड्डी एवं नस के विशेषज्ञ डॉ. मृत्युंजय कुमार, उपाध्यक्ष अवधेशमित्तल, सचिव संजय चौधरी एवं समाजसेवी राजेश कुमार गुप्ता ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। वंदे मातरम एवं भारत माता के जयघोष ने पूरे वातावरण को उत्साह और राष्ट्र भावना से भर दिया, उसके उपरांत डॉ. मृत्युंजय कुमार को जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव ने अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया। आज कुल 47 लोगों ने अपने स्वास्थ्य से संबंधित जांच कराकर लाभ प्राप्त कियाकिया, शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बी.पी., वजन, हार्टबीट एवं ऑक्सीजन लेवल जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निशुल्क की गईं, इसके अलावा अन्य सभी जटिल जांचें आधे खर्च पर ही कराई गईं। सेवा भारती की यह पहल खासकर जो आर्थिक अभाव के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते हैं उनके लिए बहुत बड़ा सहारा बना है। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि हम सभी का एक ही उद्देश्य किसी भी जरूरतमंद तक अपनी सेवा पहुँचाना है, इसी को लेकर हर रविवार को यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है जिससे कि लोग समय रहते अपनी बीमारियों की पहचान कर सही उपचार करा सकें, उन्होंने यह भी बताया कि गुस्सा एवं नकारात्मक सोच तनाव और बीमारियों को जन्म देती है और आत्मविश्वास रहने पर कई बीमारियां दूर होती हैं। हड्डी एवं नस के विशेषज्ञ डॉक्टर मृत्युंजय कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने शरीर के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, शरीर में विटामिन डी की मात्रा में कमी होने से हड्डी और नस में दिक्कत होने की संभावना बढ़ने लगती है; इसके लिए दूध, फल एवं धूप आदि का सेवन करें क्योंकि इनमें विटामिन डी रहता है एवं 40 की उम्र के बाद विटामिन डी की अत्यधिक मात्रा की आवश्यकता पड़ने लगती है। साथ ही उन्होंने बाहर के खाने-पीने की चीजों में सतर्कता बरतने की सलाह दी।
उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल एवं सचिव संजय चौधरी ने कहा कि यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर प्रत्येक रविवार को सुबह एक घंटे के लिए लगाया जाता है, जिसमें लोग अपनी बीमारियों की जांच कराते हुए डॉक्टर के परामर्श से स्वस्थ हो रहे हैं। आज के शिविर में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. मृत्युंजय कुमार, अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी, अमर गोस्वामी, मुकेश गुप्ता, अतुल सर्राफ, शंभू शर्मा, अंजलि सर्राफ, शोभा देवी, राजेश गुप्ता, उमा देवी, सच्चिदानंद अग्रवाल, शंभू सिंह, चमनी देवी, माधुरी देवी, अजय पोद्दार, संजय साहू, तुलसी उरांव, अर्जुन प्रजापति, मीना देवी, दिलीप कास्यंकार, राजू अग्रवाल, दीपिका साहू, तपेश्वर अग्रवाल, राय मुन्नी देवी, मंगरु भगत, सुरेंद्र गुप्ता, अनिल प्रजापति, निशा वर्मा, रानी वर्मा, आशुतोष कुमार, हेमंत प्रजापति, मोहम्मद सोनू, अशोक अग्रवाल, श्याम महतो, सीमा देवी आदि उपस्थित थे।


Blog





