झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार “जन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
आज दिनांक 12 मई 2026, दिन मंगलवार को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष श्री सुखैर भगत की अध्यक्षता तथा प्रखण्ड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के संयुक्त सहयोग से प्रखण्ड एवं नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरमू डोंगा टोली में “जन संवाद” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को चार महत्वपूर्ण सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें
पेसा अधिनियम,
मनरेगा बचाओ,
ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी (GPCC) की भूमिका,
BLA-2 प्रशिक्षण एवं वर्तमान SIR प्रक्रिया
जैसे विषयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं, BLA-2 सदस्यों, पंचायत अध्यक्षों, प्रखण्ड कमिटी पदाधिकारियों एवं ग्रामीण नागरिकों के साथ विस्तृत संवाद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सुखैर भगत ने कहा कि वर्तमान झारखण्ड पेसा अधिनियम आदिवासी एवं ग्रामीण समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य करती है। उन्होंने वर्तमान SIR प्रक्रिया को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जल, जंगल, जमीन एवं ग्रामीण अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मनरेगा योजना ग्रामीण


Blog





