लोहरदगा। श्री राम जन्मोत्सव की तैयारी में लगे राम भक्तो में गजब का उत्साह दिखाई पड़ रहा है। पूरे नगर क्षेत्र में महावीर पताकों से पट चुका है। जिनकी सुन्दरता देखते ही बन रही है। इसी क्रम में नव युवक संघ देवी मंदिर पावरगंज द्वारा एक अनोखी पहल कि जा रही है। भगवान श्री राम प्रभु के पूरी जीवन काल में घटित प्रमुख प्रसंगों को चित्र में माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। पूरी राम कथा को कुछ मिनटों में दर्शाने का प्रयास किया गया है। समिति के अध्यक्ष अमित वर्मा ने बताया कि मुख्यतः युवा वर्ग एवम नन्हे बच्चों को भगवान श्री राम चंद्र के जीवनी से परिचित कराया जा सकेगा। वे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एवम रामायण के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर पाएंगे साथ ही सभी सनातन बंधुओं को महज कुछ मिनटों में पूरी रामायण के चित्रण से एक सुखद अनुभव प्राप्त होगा। समिति सचिव विशाल वर्मा ने कहा कि सभी महावीर अखाड़ों से निवेदन है कि दशमी के दिन होने वाले श्री राम प्रभु और भैया भरत का मिलन भरत मिलाप सह अस्त्र शस्त्र संचालन प्रतियोगी में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले ताकि हमारी संस्कृति, हमारे संस्कार, हमारी कला आने वाली पीढ़ी तक पहुंचे।