भाजपा की बैठक में 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव पर हुई चर्चा

लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में आगामी 11 अप्रैल को झारखंड सचिवालय घेराव हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ कार्यक्रम को ले चर्चा की गई। बैठक बख्शिडिपा स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनीर उराँव के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक मे मुख्य रुप से प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह, बबन गुप्ता एवं माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्रीचंद्र प्रजापति उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत पार्टी के संस्थापक के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम गीत के साथ में की गई। बैठक में मुख्य रूप से 11 अप्रैल के कार्यक्रम की तैयारी की समिक्षा की गई। बैठक के पश्चात प्रेस को संबोधित करते हुए बालमुकुंद सहाय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जन समस्याओं को लेकर हमेशा से संघर्ष करती रही है।झारखंड में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार और असुरक्षा व तुष्टिकरण की नीति को बढ़ावा दिया है, जिससे पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी गलतियों को विपक्ष के उपर थोप कर बचने का प्रयास कर रहे है। राज्य का युवा पूर्ण रूप से ठगा हुआ महसूस कर रहा सड़कों पर उतर चुका है लेकिन उनकी मांगे सरकार के कानून तक नहीं पहुंच रही है यह केवल अपने ऐसो आराम के लिए व्यवस्था सुदृढ़ करने में लगी हुई है। इसलिए हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ झारखंड सचिवालय घेराव कार्यक्रम में पूरे झारखंड के साथ-साथ लोहरदगा के भी दो हजार कार्यकर्ता घेराव के लिए रांची में शामिल होंगे। बैठक मे पूर्व जिला अध्यक्ष राजकिशोर महतो एवं राजमोहन राम, उपाध्यक्ष नीरज कुमार, हर्षनाथ महतो, नवीन कुमार टिंकू, समेला भगत, सूरज मोहन साहू, महामंत्री बालकृष्णा सिंह, राजकुमार वर्मा, मंत्री अनिल उरांव, जगनंदन पौराणिक, मनिष शिखर, जितेंद्र महतो, प्रकाश नायक, सुरेश बैठा, प्रकाश नायक, अमित लोहरा सहित अन्य शामिल थे।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *