रांची। आज प्रकृति का महापर्व करम परब है, पूरे राज्य में हर्ष और उल्लास देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राज्य के लोगों को करम परब की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि ” भाई-बहन के अटूट प्रेम का यह पर्व, आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाये, यही कामना करता हूँ। “
राज्यपाल ने भी दी शुभकामनाएं
राज्य के राज्यपाल रमेश बैस ने भी राज्य की जनता की खुशहाली की कामना की है,उन्होंने ट्वीट कर लिखा है की,”प्रकृति पर ‘करम पूजा’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक यह पर्व पर्यावरण संरक्षण का भी सन्देश देता है।”