लोहरदगा। जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष सुखेर भगत की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में हुई। बैठक में आगामी 13 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लोहरदगा में जोहार आभार यात्रा को ले विचार- विमर्श किया गया एवं इस कार्यक्रम में अधिक से 1अधिक कांग्रेसियों को शामिल कराने पर सहमति बनी। मौके पर सुखेर भगत ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनता से किए गए अपने वादे को पूरा किया है और बरसों से झारखंड में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति जो झारखंड के अस्मिता और पहचान से जुड़ा हुआ था उसे लागू कर झारखंडी जनता को सौगात देने का काम किया उन्होंने झारखंड के पिछड़ा वर्ग के लोगों को 27 परसेंट आरक्षण से संबंधित प्रस्ताव पारित कर ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके लिए लोहरदगा के कांग्रेसी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। बैठक में मुख्य रूप से अशोक यादव, नेसार अहमद, जगदीप भगत, हाजी सिकंदर अंसारी, शाहिद अहमद बेलू, विनोद सिंह खेरवार, अनीस अहमद, यूनुस अंसारी, जुगल भगत, जमील अंसारी, विशाल ड़ुगडुग, परवेज सिद्दीकी तौसीफ आलम दीपक महतो संतोष महतो मुनीम अंसारी मुजाहिद अंसारी खुर्शीद आलम जैनुल अंसारी अमृता उराव, संगीता उरांव, सरिता देवी राजमुनि उरांव संतोषी उरांव प्यारी उरांव आरती देवी सुखी उरांव, बबीता देवी परवेज अंसारी समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे।
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित
