सेन्हा। सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा चौक के समीप बुधवार देर शाम बाइक तथा बोलोरो में टक्कर हो गई. जिसमे 12 वर्षीय नाबालिक बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको प्रशासन व ग्रामीणों के पहल से इलाज हेतु अस्पताल भेजते हुए बोलोरो जेएच 01ए वाई 3709 को पुलिस जब्त करते हुए बोलोरो के चालक को गिरफ्तार किया था। सेन्हा थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के उपरांत सेन्हा थाना कांड संख्या 45/23 दर्ज कर धारा 304 ए 279, 337, 338, 427 आईपीसी के तहत कारवाई कर बोलोरो चालक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अनुसंधान पदाधिकारी सआनि जमशेद खान ने बताया कि गिरफ्तार चालक कैरो थाना क्षेत्र के गराडीह निवासी नसीर अंसारी के 26 वर्षीय पुत्र तनवीर अंसारी है। जो झखरा कि ओर से बोलोरो को लेकर आ रहा था कि कंडरा चौक में बाइक जेएच19डी 6376 को टक्कर मार दिया। जिसमें 12 वर्षीय बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया था। बताते हुए उन्होंने कहा लातेहार जिला व थाना निवासी वीरेन्द्र यादव अपनी पत्नी धनेश्वरी देवी पुत्र अंकित कुमार को बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। इसी क्रम में कंडरा चौक के समीप बोलोरो के चालक तेज व लापरवाही से चलाते आ रहा था और मेरे बाइक में धक्का मार दिया। जिसमें अंकित कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया था। वही इलाज के दौरान बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल से रांची रिम्स ले जाने के क्रम में बच्चे की मौत रास्ते में हो गया। बताते हुए उन्होंने कहा गिरफ्तार चालक के विरुद्ध नियम संगत कारवाई करते हुए मेडिकल जांचोपरांत लोहरदगा न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।