रांची । भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची के तत्वाधान मे सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2022 के अंतर्गत छात्रों हेतु प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन हीनू यूनाइटेड़ राजकीय उच्च विद्यालय के छात्रों हेतु किया गया। इस प्रतियोगिता मे कुल 30 छात्रों ने भाग लिया और प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न, मेडल, एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री के एल अग्रवाल, विमानपत्तन निदेशक बिरसा मुंडा विमानपत्तन रांची द्वारा उपस्थित सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया, श्री अग्रवाल द्वारा सभी छात्रों, विद्यालय के अध्यापकों, एवं उपस्थित अन्य कर्मियों को सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलवाई गयी।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने हवाईअड्डा एवं वायुयान संचालन से संबन्धित कई प्रश्न पूछे जिनका श्री अग्रवाल द्वारा उत्तर दिया गया एवं बच्चो से यह भी कहा की शैक्षणिक भ्रमण हेतु आप सभी का बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पर स्वागत है।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के क्रम मे 31 अक्टूबर 2022 से रांची हवाई अड्डा के तत्वाधान मे कई सारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमे विगत दिनो चंदाघासी ग्राम पंचायत मे ग्राम सभा जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
आने वाले दिनो मे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कार्मिकों, उनके परिवारजनों एवं बच्चो हेतु चित्रकारी, प्रश्नोतरी व वाद विवाद प्रतियोगिता एवं एक वाकाथन का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन के दौरान हवाई अड्डा पर आने वाले यात्रियों, आगंतुकों एवं सभी कार्मिकों को ऑनलाइन सत्यनिष्ठा शपथ भी दिलवाई जा रही है।