कमिटी गठन के अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने थामा आजसू का दामन
संवादाता टेकलाल महतो की रिपोर्ट
रामगढ़। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 32 चाहा कुरुम से सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा। महिला मोर्चा कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश महतो विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सचिव राजेन्द्र महतो, महासचिव छोटू पटेल,नगर परिषद छात्र संघ अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, अल्पसंख्यक महासभा के सचिव शोले अंसारी, बुद्धिजीवी मंच के जिला सह सचिव नागेश्वर सिंह, पुरुषोत्तम महतो एवं सन्तोष मुंडा सहित आजसू के कई नेता इस कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद क्षेत्र के उपाध्यक्ष ललन सिंह व संचालन वार्ड सचिव रजनीकांत सिंह ने किया बैठक को सम्बोधित करते हुए राजेश महतो ने कहा कि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी, समाजसेवी सुनीता चौधरी व मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो के निर्देश पर नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डो में महिला मोर्चा का गठन किया जा रहा है। कमिटी में सक्रिय और योग्य सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। महिला मोर्चा के गठन से संठगन को मजबूती मिलेगी। वहीं नगर परिषद सचिव राजेंद्र महतो ने सभी महिलाओं को आजसू के विचारधारा से अवगत कराया। सभी महिला समूहों को नगर परिषद के अंतर्गत मिलने वाले हर सहयोग में उनको जोड़ने और सहयोग दिलाने की बात कही गई। महिला मोर्चा के अध्यक्ष:-मिना देवी सचिव:-शिला देवी कार्यकारी अध्यक्ष:-कुपुर देवी कोषाध्यक्ष:-मीरा देवी उपाध्यक्ष:-मनीषा कुमारी,संजू देवी,गायत्री देवी,मालती देवी,शक्ति देवी सहसचिव:-क्रांति देवी,खुसबू देवी,उमा देवी,पयासो देवी को बनाया गया। मौके पर खेमलाल महतो,छोटेलाल महतो,मालती देवी,प्रमिला देवी,सुनीता देवी,मिना देवी,रीता शर्मा, शिला देवी,अनुराधा देवी,पूनम देवी,सरस्वती देवी,आदि महिला उपस्थित हुए।