कुडू/लोहरदगा। कुडू प्रखंड के दोबा गांव में कांग्रेसियों एवं ग्रामीणों के द्वारा शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिवस सोनिया गांधी के नाम वाला केक काटकर मनाया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू एवं लोहरदगा विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष विकास शाहदेव उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आलोक कुमार साहू ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति है। ये लगातार 20 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे । इस दौरान संगठन काफी मजबूत हुआ था। सोनिया गांधी के नेतृत्व में 10 वर्षों तक केंद्र में यूपीए गठबंधन की सरकार बनी थी। 2005 में सोनिया गांधी के नेतृत्व में यूपीए गठबंधन कि जब पहली बार सरकार बनी थी तो उस समय कांग्रेसी एवं यूपीए गठबंधन दल के नेता सोनिया गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे लेकिन सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री का पद त्याग कर देश में एक मिसाल कायम किया कि उनके लिए प्रधानमंत्री से बड़ा राष्ट्रहित सर्वोपरि है। 2007 में फोर्ब्स पत्रिका द्वारा उन्हें दुनियाb का तीसरी सबसे शक्तिशाली महिला नामित किया था। श्री साहू ने सोनिया गांधी की दीर्घायु होने की कामना किये। मौके पर लोहरदगा विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष लाल विकास नाथ शाहदेव कुडू पूर्वी क्षेत्र युवक कांग्रेस अध्यक्ष गंसा उरांव, प्रमोद पासवान, सुमेर उरांव,अनिल उरांव, एलफोंस मिंज, विनीत उरांव, अमर खाखा, संजय उरांव ,प्रवेज आलम, मुनेश्वर भगत ,फुलमनी लय उरांव, सावित्री उरांव,सोमरी उरांव, मोनो उरांव,शिवरानी उरांव,देवमुनि उरांव, करमा उरांव, पुष्पा उरांव ,सरिता उराव ,अलविना मिंज,बुधनी उरांव, कुसुम देवी पर्वतीय भगत सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सोनिया गांधी त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति है:आलोक साहू
