लोहरदगा। झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची औऱ स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग विभाग झारखंड ने ओलंपियाड 2022 में उर्सलाइन बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा वर्ग 8 की छात्रा फरहाना खातून ने प्रथम झारखंड स्कूल ओलंपियाड 2022 में सामान्य ज्ञान विषय में तीसरा स्थान प्राप्त कर लोहरदगा जिले का नाम रोशन किया। फरहाना खातून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शिक्षा सचिव के द्वारा लैपटॉप और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावी जीवन में शुभकामनाएं के साथ प्रमाण पत्र दिया गया। उक्त छात्रा लोहरदगा जिले के चरहु गांव निवासी तैयब हुसैन एवं रेहाना परवीन की पुत्री है। वही छात्रा के इस उपलब्धि पर किस्को प्रखंड प्रमुख सुचित्रा भगत, उप प्रमुख गीता देवी, 20 सूत्री सदस्य गुलाम जिलानी उधवा उरांव इमरान खान के द्वारा बधाई एंव शुभकामनाएं दी है.
फरहाना खातून को शिक्षा सचिव द्वारा लैपटॉप और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
