भंडरा। प्रखंड झामुमो कार्यकर्ताओं ने जगरनाथ महतो शिक्षा मंत्री झारखंड सरकार की असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी ने कहा कि झारखंड राज्य व राजनीति में शिक्षा मंत्री झारखंड सरकार की असामयिक निधन पर अपूरणीय क्षति हुई है। हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे. आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान जगरनाथ महतो का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। मौके पर शोक व्यक्त करने वालो में विशनपुर विधायक प्रतिनिधि बिठु उरांव, पूर्व जिला परिषद सदस्य शामिल उरांव, मनसूर अंसारी, विनोद उरांव, जीवन लकड़ा, रामविलास उरांव, साजिद अंसारी, फुलदेव उरांव, कमरुद्दीन अंसारी, अब्दुल कुद्दुस, अमरेश रथे, तबरेज अंसारी, खुर्शीद अंसारी, महमुद अंसारी, हामिद अंसारी, मनोज उरांव, सैफुल्लाह अंसारी, नसीम मिरदाहा, तैयब खान, प्रकाश उरांव, रीगा उरांव, रमेश उरांव, इम्तियाज अंसारी, रेहान अंसारी, फरहान खान सहित अन्य के नाम शामिल हैं.
झामुमो कार्यकर्ताओं ने जगरनाथ महतो की निधन पर शोक व्यक्त किया
