प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण

लोहरदगा। शिक्षा सह कुडू प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जयमंगल लोहरा ने प्रखंड क्षेत्र के रा. उ. उच्च विद्यालय जिंगी का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में कुल अध्ययनरत छात्रों की संख्या 520 है। विद्यालय में प्र. प्रधानाध्यापक समेत कुल 8 शिक्षक पदस्थापित हैं। सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित पाये गये। पदाधिकारी ने आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, किचेन, शौचालय इत्यादि का निरीक्षण किया एवं स्थिति देख कर संतुष्टि जाहिर की। विद्यालय के प्र. प्रधानाध्यापक अलीरजा अंसारी ने पीछे की लगभग 400 फीट चहारदीवारी निर्माण कराने, गैर शैक्षणिक कार्यो के निष्पादन हेतु कलर्क एवं आईसीटी लैब हेतू शिक्षक पदस्थापित करने की मांग की. जिसपर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया।विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के विषय में उन्होंने कहा कि यह समस्या राज्य के लगभग सभी स्कूलों की है। प्रधानाध्यापक कक्ष में सभी शिक्षकों के साथ बैठक कर उन्होंने विद्यालय के विकास हेतू मार्गदर्शन दिया। मौके पर प्र. प्रधानाध्यापक अलीरजा अंसारी, सहायक शिक्षक ज्याउल हक अंसारी, खुशमारेन मर्शिला तिर्की, सहायक अध्यापक चांदो तिर्की, प्रयाग कुमार, समीना खातून, फूलमनी कुमारी, सुचित्रा कुमारी, माता समिति संयोजिका ओलिभा तिर्की एवं सभी रसोइया उपस्थित थीं।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *