लोहरदगा l भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सिठीयो गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह के पिता जितेन्द्र प्रसाद सिंह का आकस्मिक निधन हो गया. वे 80 वर्ष के थे. उनके निधन के बाद भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई. बताया जाता है कि जितेंद्र प्रसाद सिंह भारतीय जनता पार्टी के लिए ही नही बल्कि सामाजिक कार्य के लिए भी सदैव तत्पर रहते थे. सीठीयो स्कूल के निर्माण के समय भी उन्होंने अपनी 50 डिसमिल जमीन दान कर एक समाजसेवी होने की पहचान बनाई थी. वे हर गरीबों की मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहते थे. जितेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके घर जाकर अंतिम दर्शन किए. तथा परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि जितेन्द्र प्रसाद सिंह हमेशा से ही भाजपा के लिए कार्य किए हैं और वे अपनी सम्पूर्ण जीवन एक समाज सेवक के रूप में बिताए हैं. उनके आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी गहरा शोक प्रकट करती है. शोक व्यक्त करने वालों में राज्य सभा सांसद समीर उरांव, सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधायक रमेश उरांव, ओम प्रकाश सिंह, श्रीचंद प्रजापति, राजकिशोर महतो, मदन मोहन पाठक, अशोक घोष, रामावतार बर्मन, दिवाकर पाठक, राजमोहन राम, नवीन कुमार नलिन, सामेला भगत, हर्षनाथ महतो, नीरज नलिन, सूरजमोहन साहू, राजकुमार वर्मा, बालकृष्णा सिंह, सरोज प्रजापति, भारती सिन्हा, मीना बाखला, जगनंदन पौराणिक, अजातशत्रु, पशुपतिनाथ पारस, अविनाश शाहदेव, सुरेश बैठा, सजल कुमार, लाल नवलनाथ शाहदेव, अजय पंकज, उमेश कास्यकार, नवीन कुमार साहू, दिनेश साहू, भीखाराम उरांव, जितेंद्र महत, मुनीलाल उरांव, धनंजय तिवारी, ओम गुप्ता, राजेंद्र महतो, सुधीर प्रसाद, गोसाईं भगत, अखज प्रजापति, परमेश्वर साहू, अजय मित्तल, मिथुन तमेड़ा, नाजीर आलम खां, उमेश कास्यकार, संगिता देवी, विनोद राय, अशोक खत्री, राजकिशोर साहू, त्रिवेणी दास, विशेश्वर प्रसाद दिन, मोहन साहू, निधी प्रसाद, मनिष शिखर, राम लखन साहू, उदय चंद्र मुखर्जी, मनीष राजगढ़िया सहित अन्य के नाम शामिल हैं.
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के आकस्मिक निधन, किया गया शोक व्यक्त
