सेन्हा/लोहरदगा। घाटा सहुवा टोली में मंगलवार को गेहूं मिशाई के दौरान ट्रैक्टर साफ्ट के चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत सूचना पर जांच में जुटी पुलिस सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहुवा टोली में ट्रैक्टर से गेहूं मिशाई किया जा रहा था। इसी दौरान सहुवा टोली निवासी स्वर्गिय सुरेश उराँव की 65 वर्षीय पत्नी सहजु उराँव ट्रैक्टर एवं थ्रेसर मशीन के बीच में लगा साफ्ट खुल गया। जिसके चपेट में आने से मौत होने की बात कही जा रही है। इस घटना में अन्य लोग बाल बाल बचे हादसा का कारण ट्रैक्टर मशीन में लगा साफ्ट खुलने एवं प्लास्टिक चाट को लपेटने से होने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि सहुवा टोली में मंगलवार को गेहूं मिशाई ट्रैक्टर मशीन से किया जा रहा था। जिसमें सहजु उराँव गेहूं का वाल उठा कर देने का कार्य कर रही थी। मिशाई कार्य लगभग समाप्त हो चुका था। और ट्रैक्टर से मशीन चलाने के लिए लगया गया साफ्ट खुल गया जिसके कारण प्लास्टिक चाट को लपेटना आरम्भ कर दिया। इसी दौरान प्लास्टिक चाट पर अन्य लोग बैठ कर गेहूं जमा कर रहे थे जो भागने में सफल रहे लेकिन वृद्ध महिला भागने में असमर्थ रही। और साफ्ट के चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गया। घटना के पश्चात शव छितर बितर देखा गया। जिसकी सूचना सेन्हा थाना प्रभारी सूरज प्रसाद को मिलते ही उनके निर्देश पर एस आई दिकू सोरेन दलबल के साथ घटना स्थल सहुवा टोली पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेजा गया। साथ ही प्रशासन अग्रेतर कारवाई में जुट गई है। पूर्व पंचायत मुखिया बंधन उराँव ने बताया कि मृतक के पुत्र भट्ठा कमाने बाहर गया है। और गांव में वृद्ध महिला जीविकोपार्जन के लिए मजदूरी करती थी।
ट्रैक्टर मशीन साफ्ट के चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत जांच में जुटी पुलिस
