असाध्य रोग की राशि 10 लाख करने पर गरीबों को मिलेगी राहत: आलोक साहू

लोहरदगा। लोहरदगा जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कांग्रेसनीत झारखंड सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत सुपात्र व्यक्तियों को मिलने वाली चिकित्सा अनुदान को 5 लाख से बढ़ाकर जो 10 लाख कर दिया गया है उसका स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड सरकार ने बहुत ही अच्छा काम किया है। श्री साहू ने कहा कि पहले गरीब लोगों को असाध्य रोग हो जाने पर गरीबी के कारण समुचित इलाज नहीं करा पाते थे। झारखंड सरकार ने महसूस किया की हर गरीब को समुचित इलाज हो इसलिए राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया साथ ही साथ असाध्य रोग की सूची में अन्य असाध्य रोगो को सूचीबद्ध करने से संबंधित प्रस्ताव पर ही स्वीकृति दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *