कैरो। कैरो थाना परिसर में मंगलवार को रामनवमी सरहुल एवं राजन माह को लेकर अंचल पदाधिकारी कमलेश उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार महतो एवं थाना प्रभारी शंखनाथ उरांव के सयुंक्त अध्यक्षता में शांति सामिति की बैठक हुई। इसमें सरहुल एवं रामनवमी सह भरत मिलाप शोभायात्रा को आपसी भाईचारगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। कैरो प्रखंड के पुलिस निरक्षक मंटू कुमार व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने कहा दोनों त्योहार के शोभयात्रा को सफल संचालन के लिए आयोजक सामिति शान्ति व्यवस्था के लिए शांति दूत नियुक्त करें। समिति के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ सभी शांति दूत बैच पहनकर शोभायात्रा के नेतृत्व करें। किसी छोटे-मोटे विवाद को आपस मे निपटारा करने का प्रयास करें। पुलिस प्रशासन हमेशा आपके साथ रहेगी। वंही उपस्थित सरहुल समिति के अध्यक्ष, महाबीर मंडल अध्यक्ष एवं प्रखंड क्षेत्र के गण्यमान्य ने बैठक में सरहुल एवं रामनवमी सह भरत मिलाप शोभायात्रा का समय व पथ की जानकारी दिया. साथ ही पर्व त्योहार को सभी समुदाय के साथ आपसी भाईचारगी से मनाने को लेकर प्रसाशन को भरोसा दिलाया। बैठक के माध्यम से पर्व त्योहार में वैसे अफवा फैलाने व किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले लोगो को चिन्हित करने का विशेष रूप रेखा तैयार किये जाने पर चर्चा किया गया है।मौके पर उप प्रमुख मधुलिका रानी, बिस सूत्री उपाध्यक्ष बुधवा उरांव, एस आई हरिओध करमाली, मुखिया बीरेंद्र महली, महाबीर मंडल अध्यक्ष विवेक प्रजापति, सरहुल समिति अध्यक्ष परमेश्वर भगत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विधार्थी, पहान बीरेंद्र उरांव, कैरो सदर इम्तियाज,उतका सदर जमील अख्तर,नजीर आलम खाना, मुर्शिद आलम, कैलाश महतो, सहीद अंसारी, विशेश्वर प्रसाद दिन, समरुदीन अंसारी, संजय महतो, प्रदीप लोहरा, अवध साहू, प्रवीण साहू, तिला उरांव, विकास उरांव, सुजीत प्रसाद, जितबहान महतो, देवदत्त प्रजापति, बिनोद रवीदास, राजेश सोनी, जलील खान, अजय उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
त्यौहार को लेकर कैरो थाना में शांति समिति की हुई बैठक
